आईपीएल 2025 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत के साथ हो चुकी है, और आज सीजन का ipl 2025 First Super Sunday है। यह दिन क्रिकेट फैन्स के लिए डबल धमाल लेकर आया है, क्योंकि आज टू-हेडर मुकाबले होंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा, तो दूसरा महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इन मैचों में रोमांच अपने चरम पर होगा—धोनी का बल्ला गरजेगा, बुमराह की गेंदें आग उगलेंगी, और फैन्स को अपने चहेते सितारों के रिकॉर्ड बनते-टूटते देखने का मौका मिलेगा। आइए, 2025 First Super Sunday के मौके पर उन संभावित रिकॉर्ड्स पर नजर डालें जो इस सीजन में बन सकते हैं।
1. धोनी का CSK में रनों का रिकॉर्ड
‘थाला’ एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 19 रन चाहिए। यह रिकॉर्ड अभी सुरेश रैना (4687 रन) के नाम है। क्या ipl 2025 First Super Sunday धोनी के नाम होगा?
2. बुमराह का विकेटों का जलवा
जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए 6 विकेट की दरकार है। वह लसिथ मलिंगा (170 विकेट) को पीछे छोड़ सकते हैं। ipl 2025 First Super Sunday पर बुमराह की नजर इस रिकॉर्ड पर होगी।
3. जडेजा का डबल अटैक
रविंद्र जडेजा CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से 8 विकेट दूर हैं, जिससे वह ड्वेन ब्रावो (140 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे। साथ ही, 41 रन बनाते ही वह IPL में 3000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्या यह कमाल ipl 2025 First Super Sunday पर होगा?
4. कोहली का 50+ स्कोर का रिकॉर्ड
विराट कोहली अगर इस सीजन में 4 और 50+ स्कोर बनाते हैं, तो वह IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। यह रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर (66 बार 50+) के नाम है।
5. धोनी के 200 शिकार
धोनी अगर 6 और कैच या स्टंपिंग करते हैं, तो उनके विकेट के पीछे शिकार की संख्या 200 हो जाएगी। वह पहले ही इस सूची में शीर्ष पर हैं। 2025 First Super Sunday पर क्या थाला यह आंकड़ा छू लेंगे?
6. रोहित का डबल रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आज CSK के खिलाफ उतरते ही IPL में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही, उन्हें शिखर धवन को पीछे छोड़कर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए 142 रन चाहिए। ipl 2025 First Super Sunday उनके लिए खास हो सकता है।
IPL 2025 का रोमांच
यह टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होकर 25 मई को फाइनल के साथ खत्म होगा। 65 दिनों में 74 मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ हैदराबाद और कोलकाता में होंगे—क्वालिफायर-2 और फाइनल कोलकाता में, जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में।
ipl 2025 First Super Sunday के इन मुकाबलों के लिए तैयार हो जाइए।
Read more:-
SRH vs RR, IPL 2025: यशस्वी जायसवाल का थ्रो संदीप शर्मा के सीने पर लगा, RR ने लिया हल्के में
IPL 2025: RCB ने KKR को रौंदकर की शानदार शुरुआत, कोहली और पंड्या टॉप पर