IPL 2025: Shardul Thakur को मिली नई टीम, 2 करोड़ की डील से बदल गई किस्मत!

By jaiki sahu

Published On:

Follow Us
IPL 2025: Shardul Thakur को मिली नई टीम, 2 करोड़ की डील से बदल गई किस्मत!

आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। नीलामी में अनसोल्ड रहे Shardul Thakur अब अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि उन्हें एक नई टीम मिल गई है और वो भी सीधे करोड़ों की डील के साथ। क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ी खबर है कि ‘लॉर्ड’ ठाकुर अब आईपीएल सीजन 18 में खेलते नजर आएंगे।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने Shardul Thakur को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ये मौका उन्हें मिला है मोहसिन खान के इंजर्ड होने के बाद, और अब शार्दुल उनकी जगह टीम का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्दुल को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है — वही कीमत जिस पर वे नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

हाल के हफ्तों में शार्दुल को LSG कैंप में कई बार देखा गया था — चाहे वो नेट प्रैक्टिस हो या टीम की जर्सी लॉन्च, उन्होंने हर एक्टिविटी में हिस्सा लिया। इससे पहले केवल कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब आईपीएल की आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी में यह कन्फर्म हो गया है कि शार्दुल ठाकुर अब LSG का हिस्सा हैं।

शार्दुल का आईपीएल करियर भी काफी रोचक रहा है। अब तक वे पांच फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेल चुके हैं — राइजिंग पुणे सुपरजायंट, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। लखनऊ सुपर जायंट्स उनकी छठी टीम बनने जा रही है।

आईपीएल में अब तक शार्दुल ठाकुर 95 मैचों में 94 विकेट ले चुके हैं और साथ ही 307 रन भी बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनके अनुभव और ऑलराउंड परफॉर्मेंस से LSG को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

LSG का पहला मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, और ऐसे में ठाकुर का टीम में आना रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि क्या Shardul Thakur अपने अनुभव और तेज गेंदबाज़ी से LSG की किस्मत बदल पाते हैं, वैसे तो LSG ने तो उनकी किस्मत बदल ही दी है!

Read more:-

CSK vs MI Match: क्या इस बार IPL 2025 में टूटेगा 20-17 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड?

आज का IPL 2025 मैच: CSK vs MI – चेन्नई में धोनी और रोहित के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी?

Kane Williamson IPL 2025: नीलामी में अनसोल्ड, फिर भी कमेंट्री बॉक्स में मचाएंगे धमाल!

Leave a Comment